LOADING...
फायरफ्लाई ब्लू घोस्ट अंतरिक्ष यान ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर सफलता से उतरा  
फायरफ्लाई का ब्लू घोस्ट लैंडर चंद्रमा पर सफलता से उतरने में कामयाब रहा है (तस्वीर: एक्स/@Firefly_Space)

फायरफ्लाई ब्लू घोस्ट अंतरिक्ष यान ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर सफलता से उतरा  

Mar 02, 2025
04:35 pm

क्या है खबर?

फायरफ्लाई एयरोस्पेस का चंद्र लैंडर ब्लू घोस्ट चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर कर इतिहास रच दिया है। टेक्सास के पास कंपनी के मिशन कंट्रोल द्वारा इस मिशन की पुष्टि की गई। ब्लू घोस्ट मिशन ने आज (2 मार्च) सुबह चंद्रमा की सतह पर उतरने के प्रयास में सफलता हासिल की, जो चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला दूसरा निजी अंतरिक्ष यान बन गया। ब्लू घोस्ट लैंडर नासा के लिए चंद्रमा की सतह पर 10 विज्ञान प्रयोगों को अंजाम देगा।

प्रक्रिया 

इस तरह से उतरा लैंडर 

लैंडर लगभग 50 मिनट तक किनारे पर रहा फिर उसने गति कम करने के लिए थ्रस्टर्स को फिर से फायर करना शुरू कर दिया। इसके बाद लक्षित लैंडिंग स्थल मेयर क्रिसियम क्षेत्र में एक ज्वालामुखी बेसिन के ऊपर पहुंच गया। 9 मिनट के बाद ब्लू घोस्ट ने टचडाउन प्रक्रिया के 'टर्मिनल मार्गदर्शन' चरण में प्रवेश करते हुए अपना मुख्य इंजन बंद कर दिया। स्माल रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम थ्रस्टर्स को फायर करना जारी रखा। इसके बाद सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र चुना।

फायदा 

मिशन का क्या होगा फायदा?

इस ऐतिहासिक मिशन को बुधवार शाम को फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। इसे स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया। नासा के अर्टेमिस प्रोग्राम के तहत यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों को बसाने के लिए वहां की परिस्थितियों का अध्ययन करेगा। लैंडर चंद्रमा की सतह लगभग 14 दिनों तक काम करेगा। इस दौरान यह चंद्रमा के पर्यावरण, उसकी सतह और वहां मौजूद तत्वों का अध्ययन करेगा.