NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / BGMI की भारत में वापसी पक्की, कंपनी ने खुद की पुष्टि
    अगली खबर
    BGMI की भारत में वापसी पक्की, कंपनी ने खुद की पुष्टि
    BGMI की भारत में वापसी तय हो गई है (तस्वीर: फेसबुक@BattlegroundsMobileIN)

    BGMI की भारत में वापसी पक्की, कंपनी ने खुद की पुष्टि

    लेखन रजनीश
    May 19, 2023
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) गेम की भारत में वापसी तय हो गई है। इस बात की पुष्टि खुद BGMI ने की है।

    BGMI ने गेम को दोबारा शुरू करने की इजाजत मिलने पर फेसबुक पोस्ट के जरिए भारतीय अथॉरिटी को धन्यवाद दिया। BGMI ने कहा कि क्राफ्टन एक जिम्मेदार साउथ कोरियाई कंपनी है और यह भारत के सभी नियमों का पालन करती है।

    गेम कंपनी ने कहा, "हम अपने प्लेयर्स को सुरक्षित और मजेदार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

    बैन

    इस वजह से सरकार ने लगाया था बैन

    भारत सरकार ने जुलाई, 2022 में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए और बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव से जुड़ी चिंता के चलते BGMI पर बैन लगा दिया था।

    इसके बाद इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया था। इस गेम को क्राफ्टन नाम की कंपनी ने बनाया था।

    बता दें कि BGMI गेम PUBG का रिब्रांडेड या कहे कि इंडियन वर्जन है। BGMI एक मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम है।

    गेम

    सरकार ने कही ये बात

    इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सर्वर लोकेशन और डाटा सुरक्षा का पालन करने के बाद BGMI को 3 महीने का ट्रायल अप्रूवल दिया गया है। 3 महीनों में यूजर्स पर इसके नुकसान, लत आदि का आंकलन करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

    बता दें, यह गेम यूजर्स के लिए कब से उपलब्ध होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, BGMI ने पोस्ट में कहा कि यह जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

    शर्तें

    गेम पर लागू हो सकती हैं ये शर्तें

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि गेम वापस तो आएगा, लेकिन अब इसको खेलने के लिए प्लेयर्स के लिए कुछ नियम और शर्तें होंगी।

    पहली शर्त यह बताई गई थी कि BGMI गेम को अब 24X7 नहीं खेला जा सकेगा। यानी अब यह तय होगा कि कोई व्यक्ति इस गेम को कितने घंटे खेल सकता है। गेम में खून भी नहीं होगा।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि डेवलपर्स गेम में खून का रंग बदल सकते हैं।

    बैन

    गेम के लिए चोरी के मामले भी आए थे सामने

    इस गेम को चीनी सर्वर के साथ इंटरैक्ट करते भी देखा गया था और इस पर बच्चों में अपराध को बढ़ावा देने और उनके व्यवहार को हिंसक बनाने का आरोप लगा था। बच्चे इस गेम पर काफी समय बिताते थे।

    BGMI के चलते बच्चों की ओर से इन-गेम कंटेंट खरीदने के लिए पैसों की चोरी और माता-पिता की जानकारी के बिना उनके बैंकिंग कार्ड्स इस्तेमाल करने के कई मामले भी सामने आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया
    भारत सरकार
    गेम

    ताज़ा खबरें

    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025

    बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया

    बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम ने करीब 50,000 अकाउंट्स पर लगाया बैन, ना करें ये गलतियां गेम
    BGMI को मिलेगा फरवरी अपडेट, नए कैरेक्टर्स, मैप और फीचर्स के लिए हो जाएं तैयार गेम
    भारत में फ्री फायर पर लग गया बैन; उसकी जगह खेल सकते हैं ये बेहतरीन गेम्स गेम
    क्या भारत में बैन के बाद वापस आएगा फ्री फायर गेम? जानें हर सवाल का जवाब गेम

    भारत सरकार

    अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की एयरपोर्ट पर रैंडम कोरोना जांच करवा सकती है केंद्र सरकार कोरोना वायरस
    भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, जल्द कोविन ऐप में जोड़ा जाएगा- मांडविया भारत बायोटेक
    चंदा कोचर और उनके पति को CBI हिरासत में भेजा गया, क्या है मामला? चंदा कोचर
    अभिनेत्री जयसुधा ने सरकार पर लगाया दक्षिण भारतीय कलाकारों को नजरअंदाज करने का आरोप कंगना रनौत

    गेम

    फ्री फायर मैक्स: ये रहे 10 अक्टूबर के लिए कोड, जानिए कैसे रिडीम करें गेमिंग बाइट्स
    गरेना फ्री फायर मैक्स में 11 अक्टूबर के लिए कोड, जानें कैसे होंगे रीडीम गेमिंग बाइट्स
    फ्री फायर मैक्स में 12 अक्टूबर को इन कोड को करें रिडीम गेमिंग बाइट्स
    फ्री फायर मैक्स में 13 अक्टूबर के लिए कोड को कैसे रिडीम करें? गेमिंग बाइट्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025