Page Loader
एक्सिओम-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला अपने साथ क्या कुछ लेकर जा रहे हैं अंतरिक्ष?
एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च हो गया है (तस्वीर: ISRO)

एक्सिओम-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला अपने साथ क्या कुछ लेकर जा रहे हैं अंतरिक्ष?

Jun 25, 2025
12:05 pm

क्या है खबर?

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत आज (25 जून) दोपहर 12:01 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गए हैं। यह मिशन नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेस-X के रॉकेट के जरिए लॉन्च हुआ है। एक्सिओम-4 मिशन भारत के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि राकेश शर्मा के 41 साल बाद अब पहली बार कोई भारतीय ISS तक पहुंचेगा। आइए जानते हैं कि शुभांशु शुक्ला अपने साथ अंतरिक्ष में क्या-क्या लेकर जा रहे हैं।

सामान

क्या कुछ अपने साथ ले जा रहें शुक्ला?

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्ला ने बताया कि वह अंतरिक्ष में आम का रस, गाजर का हलवा और मूंग दाल का हलवा ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मिठाइयां वह अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ साझा करना चाहते हैं। उनके साथ 'जॉय' नाम का एक सफेद खिलौना हंस भी होगा, जो अंतरिक्ष में शून्य गुरुत्वाकर्षण का संकेत देगा। यह हंस भारतीय संस्कृति में ज्ञान और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है और देवी सरस्वती से जुड़ा है।

अन्य बात

मिशन से जुड़ी अन्य अहम बातें 

इस मिशन में अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। सभी चारों यात्री 2 हफ्ते तक स्पेस स्टेशन पर रहेंगे और लगभग 60 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। शुक्ला राकेश शर्मा को अपना आदर्श मानते हैं और उनके लिए एक गुप्त स्मारिका भी साथ ले गए हैं। उन्होंने बताया कि यह स्मारिका अभी एक सरप्राइज है। शुक्ला ने कहा, "मैं केवल उपकरण नहीं, बल्कि 1 अरब दिलों की उम्मीदें और सपने लेकर जा रहा हूं।"