Page Loader
एक्सिओम-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला आज जाएंगे स्पेस स्टेशन, कैसे देखें मिशन की लॉन्चिंग लाइव? 
शुभांशु शुक्ला आज जाएंगे स्पेस स्टेशन

एक्सिओम-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला आज जाएंगे स्पेस स्टेशन, कैसे देखें मिशन की लॉन्चिंग लाइव? 

Jun 25, 2025
08:30 am

क्या है खबर?

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज (25 जून) एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे। यह मिशन भारतीय समयानुसार आज दोपहर 12:01 बजे फ्लोरिडा से स्पेस-X के रॉकेट से लॉन्च होगा। इस मिशन में भारत, पोलैंड, हंगरी और अमेरिका के 4 लोग शामिल हैं। इस मिशन की लॉन्चिंग पहले कई बार मौसम और तकनीकी कारणों से टल चुकी थी, लेकिन अब सब कुछ तैयार है।

मिशन

भारत के लिए क्यों खास है यह मिशन?

यह चौथा ऐसा मिशन है, जिसमें निजी यात्री स्पेस स्टेशन तक जा रहे हैं। इस बार भारत के ग्रुप कैप्टन शुक्ला उड़ान भर रहे हैं, जो अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे और स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनेंगे। वहां वह लगभग 2 हफ्ते रुकेंगे और इस दौरान कई वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक मौका है और नई शुरुआत भी।

तरीका

मिशन को लाइव कब और कैसे देखें?

इस मिशन की लॉन्चिंग को आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग नासा की वेबसाइट, स्पेस-X की वेबसाइट और एक्स पर @SpaceX अकाउंट पर उपलब्ध होगी। लॉन्च से करीब 2 घंटे पहले लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा तो मिशन 26 जून की सुबह करीब 07:00 बजे स्पेस स्टेशन से जुड़ जाएगा। मौसम भी 90 प्रतिशत तक उड़ान के लिए अनुकूल बताया गया है।