AWS ने 20 फीसदी तक बढ़ाईं ML सेवाओं की कीमतें
अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग क्लाउड सर्विस EC2 कैपेसिटी ब्लॉक्स फोर ML की कीमतों में जुलाई से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने वाला है।
इस साल की शुरुआत में हुई 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद यह दूसरा ऐसा बड़ा कदम है।
AWS का कहना है कि वे सप्लाई और डिमांड के आधार पर अपनी EC2 कैपेसिटी ब्लॉक्स फोर ML की रिजर्वेशन कीमतों को समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं।
HBM की कमी से AI की बढ़ती लागत
कई कंपनियां अपने AI ऐप्स चलाने के लिए AWS पर बहुत निर्भर करती हैं। ऐसे में कीमतों में बार-बार हो रही यह बढ़ोतरी कंपनियों और ग्राहकों के लिए भी चीजों को महंगा कर सकती है।
इसका मुख्य कारण है पूरी दुनिया में हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) की भारी कमी है, जो ताकतवर GPUs बनाने के लिए बेहद जरूरी होती है।
जैसे-जैसे इसकी मांग लगातार बढ़ रही है, माइक्रोन और SK हाईनिक्स जैसी चिप बनाने वाली कंपनियां इसका खूब फायदा उठा रही हैं। नतीजतन पूरे उद्योग में लागत लगातार ऊंची बनी हुई है।