यूनाइटेड किंगडम (UK) की अदालतों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल से बड़ी परेशानियां खड़ी हो गई हैं। इस साल अब तक कम से कम 25 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोगों ने AI टूल्स का गलत ढंग से इस्तेमाल किया।
एक ऐसे ही मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर माइक्रोसॉफ्ट के कोपायलट का इस्तेमाल किया। उसने पीड़ित से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग से विक्टिम पर्सनल स्टेटमेंट (VPS) तैयार किया था।
उसका मकसद था कि इस बयान से लोगों की भावनाएं और भड़कें, जिससे दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
ऐसे कदमों से यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अदालती कार्रवाई में AI का इस्तेमाल कैसे होना चाहिए और कैसे नहीं?
AI से बनी फर्जी रूलिंग का दिया हवाला
जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ कानूनी जानकार AI से बने नकली कानूनों और फैसलों को ही सबूत के तौर पर पेश कर रहे हैं।
AI के ऐसे गलत इस्तेमाल से विशेषज्ञ यह मांग कर रहे हैं कि अदालतों में इसके इस्तेमाल के लिए और कड़े नियम बनाए जाएं।
AI भले ही काम को तेज और ज्यादा असरदार बना सकता है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल हो यह सुनिश्चित करना जरूरी है। तभी न्याय प्रणाली निष्पक्ष और भरोसेमंद बनी रहेगी।