Page Loader
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने खाए ताजा फल, सामने आया वीडियो 
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए धरती से ताजा फल भेजे गए हैं (तस्वीर: एक्स/@NASA)

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने खाए ताजा फल, सामने आया वीडियो 

Aug 19, 2024
01:43 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए धरती से ताजे फल भेज गए हैं। वे लंबे समय बाद पृथ्वी से अंतरिक्ष में भेजे गए इन फलों काे खाकर आनंदित हो उठे। उनके लिए ये ताजा फल किसी स्वादिष्ट व्यंजन से कम नहीं थे। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है। बता दें, रूसी कार्गो अंतरिक्ष यान से ISS में करीब 3 टन सामान भेजा गया, जिसमें ताजे फल भी शामिल थे।

वीडियो 

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यादगार बन गया यह पल

ताजा फल खाने का यह क्षण इतना यादगार था कि इसे वीडियो में कैद कर लिया गया और ISS अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक के एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो में माइक्रोग्रैविटी में संतरे के एक टुकड़े को डोमिनिक की ओर धकेलते हुए दिखाया गया। इस तैरते हुए संतरे के टुकडे़ को दूसरे अंतरिक्ष यात्री ने हवा में ही निगल लिया। बता दें, ISS के अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी के भीतर भोजन के विकास का परीक्षण कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

अंतरिक्ष यात्री ने जारी किया यह वीडियो