Page Loader
मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों का खराब हो सकता है गुर्दा- अध्ययन 
मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों का खराब हो सकता है गुर्दा (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों का खराब हो सकता है गुर्दा- अध्ययन 

Jun 12, 2024
05:08 pm

क्या है खबर?

मंगल ग्रह और चंद्रमा पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को गुर्दे से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि मंगल ग्रह पर मिशन पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री के गुर्दे पूरी तरह खराब हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, चंद्रमा पर जाने वाले 24 अंतरिक्ष यात्रियों पर स्वास्थ्य प्रभावों की समीक्षा में पाया गया कि उनमें से कई के गुर्दे में परिवर्तन हुए हैं।

समस्याएं

अंतरिक्ष यात्रियों को हो सकती है ये गंभीर समस्याएं

अध्ययन के अनुसार, मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को दर्दनाक गुर्दे की पथरी हो सकती है और उन्हें डायलिसिस की भी आवश्यकता पड़ सकती है। अंतरिक्ष यात्रियों पर संभावित स्वास्थ्य प्रभावों का यह अध्ययन यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने किया है। यह अध्ययन नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुआ था और यह अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों के गुर्दे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अब तक का सबसे बड़ा विश्लेषण था।

दवा

नई दवा की है आवश्यकता

वैज्ञानिकों के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों के गुर्दे की सुरक्षा के लिए जब तक कोई नई दवा नहीं बनाई जाती, तब तक कोई भी लंबी अंतरिक्ष यात्रा खतरनाक है। ऐसी दवा पृथ्वी पर कैंसर रोगियों को रेडियोथेरेपी के दौरान गुर्दे को बचाने के लिए भी फायदेमंद होगी। 1970 दशक से ही शोधकर्ताओं को पता है कि अंतरिक्ष उड़ान से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं में हृदय और दृष्टि का कमजोर होना और हड्डियों का कमजोर होना शामिल है।