अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने ISS से कैद की आकाशगंगा की शानदार तस्वीर
टेक्नोलॉजी
अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से एक शानदार तस्वीर खींची है। इसमें पृथ्वी पर शहरों की रोशनी के ठीक ऊपर मिल्की वे आकाशगंगा चमकती हुई दिखाई दे रही है।
निकॉन Z9 कैमरे और वाइड-एंगल लेंस से ली गई यह तस्वीर दिखाती है कि अनगिनत तारों के सामने हमारी शहरी जगमगाहट कितनी छोटी-सी लगती है।
यूजर्स ने तस्वीर की जमकर की तारीफ
पेटिट ने इस तस्वीर को ऑनलाइन शेयर किया था। उन्होंने इसके साथ लिखा था कि यह पृथ्वी के शहरों की रोशनी के ऊपर मिल्की वे का नजारा है। लोगों ने इस तस्वीर को खूब सराहा।
एक यूजर ने तो पृथ्वी को ब्रह्मांडीय रोशनी का तालाब बताया, वहीं दूसरे लोगों ने इसे अविश्वसनीय और बेहतरीन कहा।
इस फोटो ने कई लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और यह अहसास दिलाया कि हम सब कैसे इस पूरे ब्रह्मांड से जुड़े हुए हैं।