Page Loader
आज और कल पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे 5 एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
5 बड़े एस्ट्रोयड पृथ्वी की ओर आ रहे हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज और कल पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे 5 एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Dec 21, 2022
12:38 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा सौरमंडल में तैर रहे एस्टेरॉयड पर नजर रखने के लिए पैन-स्टारआरएस और निओवाइज टेलीस्कोप द्वारा इकट्ठा किए गए डाटा का अध्ययन करती है। हाल ही में नासा ने खुलासा किया है कि पांच बड़े एस्टेरॉयड आज (21 दिसंबर) और कल के बीच पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले हैं। बता दें, प्रत्येक 2,000 वर्षों में किसी फुटबॉल मैदान के आकार का एक एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता है और क्षेत्र को बड़ा नुकसान पहुंचाता है।

जानकारी

पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे ये एस्टेरॉयड

एस्टेरॉयड 2017 XQ60 आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा, इसका आकार 111 फीट है और रफ्तार 57,463 किलोमीटर प्रति घंटा है। एस्टेरॉयड 2022 YK कल पृथ्वी के करीब 12 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा और इसका आकार 36 फीट चौड़ा है। एस्टेरॉयड 2022 UD9 को लेकर भी नासा ने अलर्ट जारी किया है। इसका आकार 393-885 फीट के बीच है। एस्टेरॉयड 2022 YG और एस्टेरॉयड 2022 RD2 भी कल 22 दिसंबर को पृथ्वी के करीब पहुंचेंगे।