LOADING...
क्या ब्लैक होल में रह रहे हम लोग? नासा के टेलिस्कोप से हुई चौंकाने वाली खोज
हमारा पूरा ब्रह्मांड एक विशाल ब्लैक होल के अंदर हो सकता है (तस्वीर: नासा)

क्या ब्लैक होल में रह रहे हम लोग? नासा के टेलिस्कोप से हुई चौंकाने वाली खोज

Jun 20, 2025
11:59 am

क्या है खबर?

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से मिली जानकारी ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। नई खोज के मुताबिक, हमारा पूरा ब्रह्मांड एक विशाल ब्लैक होल के अंदर हो सकता है। इस विचार ने ब्रह्मांड की शुरुआत और उसके विस्तार से जुड़ी पुरानी समझ को चुनौती दी है। वैज्ञानिक अब इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि ब्रह्मांड का निर्माण कैसे हुआ और क्या हम अब तक उसे सही तरह से समझ पाए हैं।

पैटर्न 

आकाशगंगाओं में दिखा हैरान करने वाला पैटर्न 

कैनसस स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 263 पुरानी आकाशगंगाओं का अध्ययन किया। इनमें से लगभग 60 प्रतिशत आकाशगंगाएं एक ही दिशा में, दक्षिणावर्त घूमती पाई गईं। जेम्स वेब की यह खोज पहले से मानी जा रही इस धारणा को गलत साबित करती है कि आकाशगंगाएं बिना किसी तय दिशा के घूमती हैं। इस पैटर्न को देखकर वैज्ञानिक अब ब्रह्मांड में किसी छुपी हुई व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

विचार

ब्रह्मांड को लेकर नए विचारों की शुरुआत 

आकाशगंगाओं की एक जैसी दिशा में गति यह दर्शाती है कि ब्रह्मांड में कोई बड़ा और अनदेखा नियम काम कर सकता है। इससे यह संभावना भी उठती है कि ब्रह्मांड एक ब्लैक होल के अंदर हो सकता है। अगर यह बात साबित होती है, तो इससे जुड़े पुराने सिद्धांतों और सोच में बड़ा बदलाव आ सकता है। यह बड़ी खोज अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा को नया रास्ता दे सकती है।

 सीमाएं 

शोध में हो सकती हैं कुछ सीमाएं

वैज्ञानिकों ने यह भी माना है कि इस खोज में कुछ भ्रम की संभावना हो सकती है। डॉपलर प्रभाव जैसी तकनीकी सीमाएं आकाशगंगाओं की दिशा को ठीक से मापने में रुकावट डाल सकती हैं। इसलिए वैज्ञानिकों को जेम्स वेब टेलीस्कोप में और सुधार करने की जरूरत पड़ सकती है। यह साफ करने के लिए अभी आगे और अध्ययन करना होगा कि यह पैटर्न असली है या तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम है।