ऐपल 13 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है सिरी के साथ स्मार्ट होम डिवाइस
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने बताया है कि ऐपल 13 अक्टूबर को स्मार्ट होम डिवाइस की अपनी नई रेंज लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें डिस्प्ले वाला एक नया स्मार्ट होम हब, अपग्रेडेड होमपॉड मिनी और अपडेटेड ऐपल टीवी शामिल होने की उम्मीद है।
ये सभी डिवाइस सिरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ आएंगे। यह लॉन्च सितंबर में हुए आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और आईफोन डुओ के लॉन्च के ठीक बाद होने जा रहा है।
S11 चिप मिलने की उम्मीद
नया हब सीधे गूगल नेस्ट हब को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें S11 चिप मिलने की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस स्मूथ होगी और सिरी के फीचर्स भी ज्यादा स्मार्ट होंगे।
होमपॉड मिनी को भी S11 चिप का अपग्रेड मिलेगा, वहीं अपडेटेड ऐपल टीवी में बेहतर गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए A19 चिप दिया जा सकता है।
यह सब कंपनी की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी AI का इस्तेमाल करके आपके घर को ज्यादा स्मार्ट और कनेक्टेड बनाना चाहती है।