क्यों ऐपल के फोल्डेबल आईफोन को खरीदने के लिए करना पड़ेगा इंतजार?
टेक्नोलॉजी
ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन सितंबर में लॉन्च हो सकता है, जिसे आईफोन अल्ट्रा नाम दिया जाएगा, लेकिन आपको इसे खरीदने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विश्लेषक मिंग-ची कुओ का कहना है कि शुरुआत में इसकी यूनिट्स काफी कम होंगी।
ऐसे में अगर, आप इसे तुरंत खरीदना चाहते हैं तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है या फिर यह बहुत महंगे दामों पर मिलेगा।
शुरुआत में बनेंगे 5 से 10 लाख फोन
ऐपल शुरुआती लॉन्च वाली तिमाही में केवल 5 से 10 लाख फोल्डेबल आईफोन बनाएगा। यह उस संख्या का सिर्फ 10 फीसदी है, जिसे वे 2026 की दूसरी छमाही में तैयार करने की योजना बना रहे हैं।
अगर, हम तुलना करें तो इसी अवधि में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स जैसे सामान्य मॉडल्स के 2 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स भेजे जाएंगे।
अगर, आप लॉन्च के पहले दिन ही फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।