प्राइवेसी की चिंता दूर करेंगे ऐपल के स्मार्ट ग्लास, अगले साल होगा लॉन्च
ऐपल अगले साल जून में होने वाले अपने बड़े इवेंट WWDC में अपना पहला स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इन चश्मों में उनका पूरा फोकस प्राइवेसी पर है। दूसरी कंपनियों के विपरीत आईफोन निर्माता चाहती है कि ये चश्मे ऐसी खूबियों से बचें, जो आपकी निजता में दखल दें और आपकी जानकारी सुरक्षित बनी रहे।
डाटा को डिवाइस पर ही रखने की योजना
इन चश्मों में आपकी सारी जानकारी बाहर के सर्वर पर भेजने के बजाय सीधे डिवाइस के अंदर ही प्रोसेस की जाएगी।
ऐपल अभी ऐसे डिजाइन पर भी काम कर रही है, जिसमें कैमरे ही न हों या फिर कैमरे सिर्फ सेंसिंग के लिए हों, रिकॉर्डिंग के लिए नहीं।
यहां चेहरे पहचानने वाली तकनीक भी नहीं होगी और न ही हमेशा चालू रहने वाली रिकॉर्डिंग। इसका मतलब है कि आपको किसी की जासूसी की चिंता करने की जरूरत नहीं है, जैसे मेटा के चश्मों को लेकर लोगों ने डर जताया था। मकसद यही है कि स्मार्ट चश्मा पहनना हर किसी के लिए सुरक्षित महसूस हो।