Page Loader
ऐपल वॉच ने बचाई 54 वर्षीय शख्स की जान, दिल की धड़कन रुकने पर अलर्ट किया
ऐपल वॉच ने ब्रिटेन के एक शख्स की बचाई जान।

ऐपल वॉच ने बचाई 54 वर्षीय शख्स की जान, दिल की धड़कन रुकने पर अलर्ट किया

Sep 06, 2022
03:51 pm

क्या है खबर?

ऐपल वॉच बेहतर डिजाइन के साथ यूजर्स के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर अलर्ट भी करती है। दरअसल, ऐपव वॉच के ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) हार्ट सेंसर ने एक बार फिर एक शख्स की जान बचाई है। वॉच ने एक या दो बार नहीं, बल्कि 3,000 से अधिक बार अलर्ट भेजकर उस शख्स को असामान्य दिल की धड़कन के लिए सावधान किया। इसके बाद शख्स ने अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया और उसकी जान बच गई।

रिपोर्ट

10 सेकेंड में दिल ने 138 बार धड़कना बंद किया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के रहने वाले शख्स डेविड की जान ऐपल वॉच ने कई बार बचाई है। कई बार अलर्ट मिलने के बाद डेविड ने अस्पताल जाने का फैसला किया। 48 घंटे की ECG और MRI के बाद रिपोर्ट में पाया गया कि उनके दिल में बड़ा ब्लॉकेज होने की बात सामने आई। 48 घंटे की ECG के दौरान 10 सेकेंड के अंतराल पर उनके दिल ने 138 बार धड़कना बंद कर दिया था।

गिफ्ट

जन्मदिन के मौके पर पत्नी ने गिफ्ट की थी ऐपल वॉच

रिपोर्ट के मुताबिक, उस शख्स का हार्ट रेट 30bpm (बीट्स प्रति मिनट) तक कम हो रहा था। यह सामान्य इंसान में 60 से 100bpm के बीच होता है। डॉक्टरों की सलाह पर डेविड के शरीर में पेसमेकर लगा दिया गया है, जिससे अब उनकी दिल की धड़कन सामान्य है। बता दें, डेविड को यह वॉच उनकी पत्नी ने गिफ्ट में दी थी। इसके लिए डेविड ने अपनी पत्नी और ऐपल का शुक्रिया अदा किया है।

फीचर

ऐपल वॉच में होंगे स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े करीब 17 पैरामीटर्स

ऐपल अपने लेटेस्ट वॉच को पहले ज्यादा एडवांस बना रही है, जिसमें iOS 16 और वॉचOS 9 का इस्तेमाल कर बेहतर फीचर्स को जोड़ा जा रहा है। ऐपल वॉच में स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े करीब 17 पैरामीटर्स दिए जाएंगे। इसमें हृदय स्वास्थ्य से लेकर नींद, महिलाओं के स्वास्थ्य, गतिशीलता समेत और भी बहुत कुछ सुविधाओं मिलेंगे। बता दें, ऐपल ने हाल ही में हार्ट स्टडी के निर्माण के लिए अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ सहयोग किया है।

लॉन्च

7 सितंबर को लॉन्च होगी वॉच सीरीज 8

7 सितंबर को होने वाले इवेंट में ऐपल वॉच सीरीज 8 लॉन्च कर सकती है। इसमें अपग्रेडेड ऐपल वॉच SE के अलावा फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक रग्ड वॉच शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज का हाई-एंड डिजाइन बीते कई साल में पहला रीडिजाइन होगा। बता दें, स्मार्टवॉच के अलावा ऐपल आईफोन की अगली सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में दो प्रो और दो गैर-प्रो आईफोन शामिल होंगे।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

ऐपल अपनी स्मार्टवॉच का लाइट वर्जन ऐपल वॉच SE भी ऑफर करती है। भारत में इसकी कीमत 29,900 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, डिस्काउंट्स पर इससे और भी कम कीमत में वॉच खरीदी जा सकती है।