LOADING...
ऐपल ने जारी की iOS 17.3 अपडेट, स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन समेत मिले ये फीचर्स
ऐपल ने जारी की iOS 17.3 अपडेट

ऐपल ने जारी की iOS 17.3 अपडेट, स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन समेत मिले ये फीचर्स

Jan 23, 2024
10:29 am

क्या है खबर?

कई दिनों के इंतजार के बाद ऐपल ने iOS 17.3 अपडेट को जारी कर दिया है। नई अपडेट में कंपनी अपने यूजर्स के लिए स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन जैसे कुछ नए फीचर्स लेकर आई है और पुरानी अपडेट की कुछ खामियों को दूर किया है। इस अपडेट को डाउनलोड करने के लिए आपको सेटिंग>जनरल>सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाना होगा। इसके बाद इंस्टॉल नाउ पर क्लिक करें और स्क्रीन पर दिखाए जा रहे प्रॉम्प्ट्स का पालन करें।

फीचर

नई अपडेट में क्या फीचर्स मिले हैं? 

कंपनी ने बताया कि स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन के अलावा इस अपडेट में लॉक स्क्रीन के लिए नया यूनिटी वालपेपर मिलेगा। इसके साथ म्यूजिक के लिए कुछ नए फीचर्स आए हैं। नई अपडेट के बाद कोलेबॉरेट ऑन प्लेलिस्ट की मदद से आपके दोस्त आपकी प्लेलिस्ट में जुड़ सकते हैं। इनमें से हर किसी को गाने जोड़ने, रिऑर्डर करने और हटाने की सुविधा मिलेगी। एयरप्ले होटल आपको चुनिंदा होटलों में अपने कंटेट को सीधे टीवी पर चलाने की सुविधा भी देगा।

फीचर

कैसे काम करेगा स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन? 

स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन में आपको जरूरी सेटिंग और जानकारी तक पहुंचने के लिए कई बार फेस और टच आई की जरूरत पड़ेगी। इस फीचर में सिक्योरिटी डीले नाम का नया मैकेनिज्म है। जब भी कोई आपकी पहचान की लोकेशन से दूर आपकी जरूरी सेटिंग बदलने की कोशिश करेगा तो उसे एक घंटे के अंतराल पर 2 बार फेस या टच ID देनी पड़ेगी। अगर आपका फोन चोरी हुआ है तो आप इतनी देर में अपना डाटा सुरक्षित कर सकते हैं।