ऐपल के 16 डिवाइसों को नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
ऐपल ने उसके 16 डिवाइसों को 2026 में आने वाले नए सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलने का ऐलान किया है। इनमें कई ऐपल वॉच, आईपैड, मैक और ऐपल टीवी शामिल हैं।
2026 के आखिर में जब आईपैडओएस 27, वॉचओएस 27, मैकओएस 27 गोल्डन गेट और टीवीओएस 27 जैसे नए अपडेट आएंगे तो ये पुराने डिवाइस उनसे वंचित रह जाएंगे।
अगर, आपके पास आईपैड एयर (2019), आईपैड प्रो (2018) या फिर ऐपल वॉच सीरीज 6, 7 या 8 जैसे पुराने मॉडल हैं तो आपके डिवाइस को अपडेट्स नहीं मिलेंगे। इसकी मुख्य वजह यह है कि इन नए अपडेट्स को चलाने के लिए नए और ज्यादा ताकतवर चिप्स की जरूरत होगी।
इंटेल चिप वाले मैक और ऐपल टीवी को किया बाहर
इंटेल चिप्स वाले मैक इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। मैकबुक प्रो (16-इंच, 2019) और मैक प्रो (2019) जैसे मॉडल मैकओएस 27 गोल्डन गेट का सपोर्ट खो देंगे।
अब यह ऑपरेटिंग सिस्टम सिर्फ ऐपल सिलिकॉन चिप्स वाले मैक पर ही काम करेगा। इतना ही नहीं टीवीओएस 27 अब ऐपल टीवी HD (2015) और पहली जनरेशन के ऐपल टीवी 4K (2017) को भी सपोर्ट नहीं करेगा। इन सभी बदलावों का ऐलान पिछले सप्ताह वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में किया गया था। इन अपडेट्स को आम लोगों के लिए इस साल के आखिर में जारी किए जाने की उम्मीद है।