AI और सिरी अपग्रेड के कारण नए ऐपल टीवी और होमपॉड मिनी की लाॅन्चिंग में हो रही देरी
ऐपल के नए ऐपल टीवी और होमपॉड मिनी तैयार तो हैं, लेकिन कंपनी इन्हें अभी बाजार में नहीं उतार रही है। आईफोन निर्माता का कहना है कि वह तब तक इंतजार करेगा, जब तक बेहतर सिरी और ऐपल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर पूरी तरह तैयार नहीं हो जाते।
अभी सिर्फ हार्डवेयर लॉन्च करने की बजाय ऐपल दोनों को एक साथ इस साल के अंत तक पेश करेगी। इसका मतलब है कि आपको ज्यादा स्मार्ट और बेहतरीन होम सेटअप का अनुभव लेने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
तेज चिप्स और सिरी रिमोट में बदलाव
इन दोनों ही डिवाइसेस को अब ज्यादा तेज चिप मिलेंगे। ऐपल टीवी में पुराने A15 बायोनिक चिप की जगह एक नया पावरफुल चिप लगाया जाएगा, वहीं होमपॉड मिनी में भी पुराने प्रोसेसर को हटाकर एक आधुनिक प्रोसेसर दिया जाएगा।
सिरी रिमोट में कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन उसके डिजाइन में कोई बड़ा फेरबदल नहीं किया जाएगा।
कुल मिलाकर, कंपनी अपने पुराने और जाने-पहचाने लुक को बरकरार रख रहा है, लेकिन अब उसका फोकस बेहतर परफॉरमेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स पर है, ताकि आपके घर के टेक डिवाइसेस ज्यादा स्मार्ट बन सकें।