ऐपल मैप्स ने भारत में अपने यूजर्स के लिए कुछ शानदार नए फीचर्स पेश किए हैं। अब इसमें 3D लैंडमार्क, सड़कों की इमेज और ऑग्यूमेंटेड रियलिटी (AR) वॉकिंग डायरेक्शन मिलेंगे।
इससे रास्ते ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा, खासकर मुश्किल या बिना नाम वाली सड़कों पर भी। यह अपडेट देश के अलग-अलग शहरों और भाषाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
जगह का नाम क्षेत्रीय भाषा में भी दिखेगा
इसमें आपको सड़कों, इमारतों और 300 से ज्यादा 3D लैंडमार्क के डिटेल्ड व्यू दिखेंगे। जगहों के नाम आपकी सेटिंग के हिसाब से अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं दोनों में दिखेंगे।
'लुक अराउंड' फीचर से आप सड़कों का इंट्रेक्टिव व्यू देख पाएंगे, वहीं AR वॉकिंग डायरेक्शन आपके आईफोन कैमरे का इस्तेमाल करके रियल-टाइम मदद देते हैं।
इसके अलावा, ऐपल का कहना है कि मैप्स इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को साइन-इन करने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही पर्सनलाइज्ड फीचर्स के लिए यह डिवाइस की इंटेलिजेंस पर निर्भर करता है।