Page Loader
ऐपल फोल्डेबल मैकबुक पर कर रही काम, मिलेगी 20.3 इंच की डिस्प्ले 
फोल्डेबल लैपटॉप के लॉन्च होने की खबर पहली बार नहीं आई है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

ऐपल फोल्डेबल मैकबुक पर कर रही काम, मिलेगी 20.3 इंच की डिस्प्ले 

Mar 07, 2024
02:47 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल कथित तौर पर इन दिनों कई फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है। हाल ही में टेक विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने अब बताया है कि ऐपल सक्रिय रूप से एक फोल्डेबल मैकबुक पर काम कर रही है, जिसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। कुओ ने यह भी कहा है की सक्रिय रूप से कंपनी फिलहाल इसी फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है। फोल्डेबल मैकबुक में 20.3 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

खबरें

2022 में भी आई थीं ऐसी खबरें

फोल्डेबल लैपटॉप के लॉन्च होने की खबर पहली बार नहीं आई है। इससे पहले 2022 में भी डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) विश्लेषक रॉस यंग ने खुलासा किया था कि कंपनी जल्द ही फोल्डेबल नोटबुक लॉन्च करने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग के टेक पत्रकार मार्क गुरमन ने उसी साल यंग के रिपोर्ट की पुष्टि की और कहा कि ऐपल फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने करने की योजना बना रही जिसमें 20 इंच की डिस्प्ले हो सकती है।

आईफोन

फोल्डेबल आईफोन पर भी काम कर रही कंपनी 

पिछले कुछ लीक रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ऐपल कम से कम 2 क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल आईफोन मॉडल के प्रोटोटाइप पर काम कर रही है, जिसका मुकाबला सैमसंग के गैलेक्सी Z फ्लिप हैंडसेट के साथ होगा। कुओ का मानना है कि कंपनी फोल्डेबल आईफोन से पहले फोल्डेबल मैकबुक को ही लॉन्च करेगी। बता दें कि कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर फोल्डेबल सेगमेंट में प्रवेश करने की घोषणा नहीं की है।