LOADING...
AI वियरेबल्स पर काम कर रही है ऐपल, विजुअल इंटेलिजेंस से होंगे संचालित
AI वियरेबल्स पर काम कर रही है ऐपल (तस्वीर: अनस्प्लैश)

AI वियरेबल्स पर काम कर रही है ऐपल, विजुअल इंटेलिजेंस से होंगे संचालित

Feb 23, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

ऐपल इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले पहनने योग्य डिवाइस पर तेजी से काम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी कैमरे वाले नए एयरपॉड्स मॉडल और एक खास AI पेंडेंट तैयार कर रही है, जिसे गले में आसानी से पहना जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इन डिवाइस में सेंसर और कैमरे लगे होंगे, जो यूजर के आसपास की चीजों को समझकर तुरंत जवाब दे सकेंगे और रोजमर्रा के कामों में स्मार्ट तरीके से मदद करेंगे।

मॉडल

खुद का विजुअल AI मॉडल करेगा पावर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल इन वियरेबल्स के लिए अपना खुद का विजुअल AI मॉडल तैयार कर रही है। इससे डिवाइस यूजर के वातावरण को देखकर समझ सकेंगे कि सामने क्या है और उसी हिसाब से सटीक जानकारी देंगे। पहले आईफोन 16 प्रो सीरीज में विजुअल इंटेलिजेंस फीचर पेश किया गया था, जो अभी ChatGPT की मल्टीमॉडल तकनीक का उपयोग करता है, लेकिन भविष्य में ऐपल इसे अपने सिस्टम से पूरी तरह बदल सकता है।

डिवाइस

AI पेंडेंट और स्मार्ट ग्लास में क्या होगा खास?

ऐपल का AI पेंडेंट शरीर या गर्दन पर आराम से पहना जाएगा और यह हर समय सक्रिय रह सकता है। इसमें कंप्यूटर विजन कैमरे और कई एडवांस सेंसर हो सकते हैं, जो आसपास की गतिविधियों को समझेंगे। यह यूजर की प्लेट में रखे खाने जैसी चीजों की पहचान कर सकेगा और दूसरे सवालों का भी जवाब देगा। AI स्मार्ट ग्लास भी तैयार बन रहे हैं, जो आईफोन के साथ मिलकर काम करेंगे और हल्के, पतले और आधुनिक डिजाइन में आएंगे।

Advertisement

अन्य

नई कैटेगरी पर ध्यान

ऐपल के CEO टिम कुक ने हाल ही में नई AI आधारित प्रोडक्ट कैटेगरी लाने की बात कही है और इसे भविष्य की बड़ी दिशा बताया है। हालांकि, इन डिवाइस की लॉन्च तारीख, कीमत और आधिकारिक नाम अभी सामने नहीं आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कैमरे वाली ऐपल वॉच का विचार फिलहाल टाल दिया है। ऐपल का मकसद AI को अपने आने वाले वियरेबल्स का अहम और स्थायी हिस्सा बनाना है, ताकि यूजर अनुभव और बेहतर हो सके।

Advertisement