ऐपल जल्द पेश करेगी M5 और M6 चिप वाला मैक मिनी
ऐपल जल्द ही अपना अपडेटेड मैक मिनी पेश करने वाला है, जो लगभग 2 साल बाद आ रहा है। इस नए वर्जन में M5 और M6 जैसे तेज चिप लगे हैं, जिसे आपके डेस्क पर ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े काम करने के लिए बनाया गया है।
इसकी लॉन्चिंग कभी भी हो सकती है। हो सकता है यह 9 सितंबर को होने वाले बड़े आईफोन इवेंट से पहले ही यह आ जाए।
चिप में कमी के कारण हुई देरी
चिप की कमी के कारण मैक मिनी की डिलीवरी में हाल ही में हुई देरी के बाद ऐपल यह अपग्रेड ला रहा है। हालांकि, यह तो बस शुरुआत है।
कंपनी के सितंबर इवेंट में आईफोन 18 प्रो सीरीज (फोल्डेबल आईफोन सहित), एयरपोड्स 5 और नई जनरेशन की ऐपल वॉच भी पेश की जा सकती हैं। इन वॉच में छोटे-मोटे बदलाव दिखेंगे, जिनमें बेहतर फिटनेस ट्रैकिंग और सीरीज 12 मॉडल के लिए सिरेमिक-केस का ऑप्शन शामिल है। इसके अलावा, OLED स्क्रीन वाला एक आईपैड मिनी भी अक्टूबर के आखिर तक आने की उम्मीद है। कंपनी इस साल अपना पहला स्क्रीन वाला स्मार्ट होम डिवाइस भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
यह डिवाइस यूजर्स को पहचानने और उनके हिसाब से कंटेंट दिखाने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक का इस्तेमाल करेगा। साथ ही, ऐपल टीवी और होमपॉड मिनी के लिए भी अपडेट्स पाइपलाइन में हैं।