iOS 27 बीटा ने खोला ऐपल के आगामी 6 आईफोन के राज
टेक्नोलॉजी
ऐपल के नए iOS 27 बीटा में 6 आगामी आईफोन के संकेत मिले हैं। इनमें आईफोन 18 सीरीज भी शामिल है, जिसका लोग इंतजार कर रहे हैं।
साथ ही, एक नया अल्ट्रा मॉडल भी दिख रहा है, जो कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है। यह सारी जानकारी मैकवर्ल्ड ने बैटरी मैनेजमेंट फाइल्स में खोजी है। इससे कंपनी के आगामी उत्पादों की झलक मिली है।
कोडनेम से मिले ये संकेत
इस अपडेट में अल्ट्रा के लिए V68 और प्रो के लिए V63 जैसे कोडनेम का जिक्र है। ये कोडनेम फोल्डेबल स्क्रीन और कई बैटरी जैसी खासियतों से जुड़े हैं, जो अभी तक किसी भी आईफोन में नहीं देखी गई हैं।
अगर, मैकवर्ल्ड का अनुमान ठीक रहा तो 2026 के आखिर तक प्रो, प्रो मैक्स और अल्ट्रा मॉडल मिल सकते हैं। बाकी मॉडल शायद 2027 की शुरुआत में पेश किए जाएंगे।