ऐपल CEO ने खोला सिरी अपडेट आने में हो रही देरी का राज
ऐपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस ने बताया है कि कंपनी सिरी के अपडेट्स पर इत्मीनान से काम कर रही है क्योंकि उनका मकसद AI के जरिए यूजर्स का अनुभव सच में बेहतर बनाना है, न कि केवल ट्रेंड्स के पीछे भागना।
हाल ही में उन्होंने वायर्ड को बताया कि कंपनी ऐसी खूबियों में दिलचस्पी नहीं लेती, जो केवल शोर मचाएं, बल्कि उनका ध्यान असली सुधारों पर है।
नई सिरी को सबसे पहले जून में WWDC इवेंट में दिखाया गया था और पिछले साल सितंबर में इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू हुई थी।
डाटा की गोपनीय का रखा ध्यान
अब जो सिरी का अपडेटेड वर्जन है, वह आपकी गतिविधियों को बेहतर तरीके से समझ पाता है, ज्यादा सवालों के जवाब दे सकता है और अलग-अलग ऐप के साथ भी आसानी से काम करता है।
यह सब करते हुए भी यह आपकी जानकारी को गोपनीय रखता है क्योंकि इसमें ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग और प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट का इस्तेमाल किया गया है।
गूगल की जेमिनी टेक्नोलॉजी की मदद से ये सुधार किए गए हैं, जिनका मकसद लोगों का काम आसान बनाना है।