एनीस्फीयर ने कर्सर में पेश किया डिजाइन मोड, प्रॉम्प्ट्स की झंझट खत्म
टेक्नोलॉजी
एनीस्फीयर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोडिंग प्लेटफॉर्म कर्सर में नया 'डिजाइन मोड' पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से आप लाइव ऐप इंटरफेस पर क्लिक कर उसे हाइलाइट कर या उस पर ड्रॉ करके सीधा AI को कोडिंग के निर्देश दे सकते हैं।
अब लंबे-चौड़े प्रॉम्प्ट लिखने की झंझट नहीं रहेगी, आप AI को सीधे बता पाएंगे कि आपको क्या बदलाव चाहिए।
कर्सर 3 में उपलब्ध है डिजाइन मोड
डिजाइन मोड को कर्सर 3 में ही दिया गया है और यह कर्सर के इंटीग्रेटेड ब्राउजर के अंदर ही काम करता है। यह मल्टी-एलिमेंट सिलेक्शन और वॉयस कमांड जैसी कई सुविधाओं को सपोर्ट करता है, जो AI के काम करने के दौरान कतारबद्ध हो जाती हैं।
यह फीचर टूल्स के बीच स्विच करने की जरूरत को कम कर देता है और डिजाइनर्स, डेवलपर्स को तेजी से मिलकर काम करने में सुविधा देता है, जिससे ऐप्स बनाने का काम काफी आसान और बेहतर हो जाता है।