एंथ्रोपिक मिथोस ने एक महीने में ढूंढी 10,000 से ज्यादा गंभीर सॉफ्टवेयर खामियां
एन्थ्रोपिक के नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्लाउड मिथोस ने प्रोजेक्ट ग्लासविंक के तहत सिर्फ एक महीने में 10,000 से ज्यादा गंभीर सॉफ्टवेयर खामियां ढूंढ निकाली हैं।
इसका मकसद डिजिटल दुनिया को सबके लिए और सुरक्षित बनाना है। क्लाउडफ्लेयर और मोजिला जैसी बड़ी कंपनियों को इस तकनीक की वजह से सॉफ्टवेयर में मौजूद कमियां (बग्स) खोजने में अब बहुत आसानी हो रही है।
रोका करोड़ों का बैंक फ्रॉड
मिथोस की मदद से क्लाउडफ्लेयर ने 2,000 बग्स का पता लगाया, जिनमें से 400 बहुत खतरनाक थे। इंसानों के मुकाबले इसमें गलत अलार्म बहुत कम आते हैं।
मोजिला ने भी अपने ब्राउजर फायरफॉक्स 150 में 271 कमियां ढूंढीं, जो पहले के मुकाबले 10 गुना ज्यादा हैं। मिथोस ने ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स की भी जांच की और 15 लाख डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) के एक बैंक फ्रॉड को रोक दिया।
कंपनी का मानना है कि इन खामियों को जल्दी ठीक करना मुश्किल है और इससे साइबर सिक्योरिटी टीमों पर बोझ बढ़ रहा है, लेकिन वे इस पर काम कर रहे हैं।