एंथ्रोपिक के क्लाउड मिथोस ने एन्क्रिप्शन में खोजी बड़ी कमजोरी
एंथ्रोपिक ने हाल ही में अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्लाउड मिथोस प्रीव्यू को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
इस AI ने एडवांस्ड एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड (AES) के एक आसान वर्जन को तोड़ने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है।
यही वो टेक्नोलॉजी है, जिससे हमारी ऑनलाइन पेमेंट और मैसेज सुरक्षित रहते हैं। इस घोषणा के बाद AI की बढ़ती ताकत और समझ को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है।
कड़े नियम बनाने की बताई आवश्यकता
क्लाउड की इस खोज से पता चलता है कि यह कमजोर AES एन्क्रिप्शन को इंसानों के मुकाबले 200 से 1,000 गुना तेजी से भेद सकता है।
हालांकि, जिस AES का इस्तेमाल हम आमतौर पर करते हैं, वह फिलहाल सुरक्षित है। फिर भी यह खबर इस ओर इशारा करती है कि AI कितनी तेजी से महत्वपूर्ण सिस्टम्स की कमजोरियों को पहचानना और उनका फायदा उठाना सीख रहा है।
एंथ्रोपिक का मानना है कि यह घटना एक चेतावनी है। जैसे-जैसे AI आगे बढ़ रहा है, उसे सुरक्षित रखने के लिए कड़े नियम और दुनियाभर में तालमेल बिठाकर काम करने की बेहद जरूरत है।