LOADING...
एंथ्रोपिक ने पेश किया नया AI सिस्टम, कैसे करता है यह काम?
एंथ्रोपिक ने पेश किया नया AI सिस्टम

एंथ्रोपिक ने पेश किया नया AI सिस्टम, कैसे करता है यह काम?

Mar 12, 2026
01:42 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने एक नया AI सिस्टम पेश किया है, जो पर्सनल कंप्यूटर की तरह काम कर सकता है। यह असल में कोई नया हार्डवेयर नहीं बल्कि एक सॉफ्टवेयर है, जो मैक डिवाइस पर चलता है। यह सिस्टम लोकल फाइलों, एप्लिकेशन और सेशन को एक्सेस कर सकता है। कंपनी के अनुसार, यह बैकग्राउंड में लगातार काम करता रहता है और बड़े काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अपने आप पूरा करने की कोशिश करता है।

काम

AI सिस्टम कैसे करता है काम?

एंथ्रोपिक का यह सिस्टम कई AI मॉडल को एक साथ जोड़कर काम करता है। रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म लगभग 19 से 20 AI मॉडल के बीच तालमेल बनाता है। इसमें क्लाउड के खास वर्जन और दूसरे बड़े लैंग्वेज मॉडल भी शामिल हैं। यह सिस्टम यूजर के दिए निर्देश को समझता है, उसे छोटे टास्क में बांटता है और फिर उन कामों को अपने आप अलग-अलग चरणों में पूरा करने की प्रक्रिया शुरू करता है।

खासियत

कई डिजिटल सेवाओं से जुड़ सकता है सिस्टम

एंथ्रोपिक का यह AI सिस्टम कई लोकप्रिय प्लेटफॉर्म से भी जुड़ सकता है। इसमें जीमेल, स्लैक, गिटहब, नोशन और सेल्सफोर्स जैसी सेवाएं शामिल हैं। इनसे जुड़कर सिस्टम कई काम अपने आप कर सकता है। उदाहरण के लिए यह ईमेल को ट्रैक कर सकता है, जवाब का ड्राफ्ट तैयार कर सकता है या गिटहब की गतिविधियों का सार तैयार कर सकता है। इससे काम का समय कम होता है और काम को व्यवस्थित रखना आसान हो जाता है।

Advertisement

सुरक्षा

सुरक्षा और इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी

कंपनी का कहना है कि इस सिस्टम में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। हर काम एक सुरक्षित क्लाउड वातावरण में किया जाता है ताकि डेटा सुरक्षित रहे। सिस्टम हर गतिविधि का रिकॉर्ड भी रखता है और कई काम करने से पहले यूजर से मंजूरी लेता है। यह AI टूल फिलहाल पेरप्लेसिटी मैक्स सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत करीब 200 डॉलर (लगभग 18,000 रुपये) प्रति महीना बताई गई है।

Advertisement