एंथ्रोपिक ने AI क्लाउड के खतरों को लेकर दी चेतावनी
टेक्नोलॉजी
एंथ्रोपिक ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्लाउड के ज्यादा शक्तिशाली होने के साथ खतरों को लेकर एक चेतावनी जारी की है। कंपनी का कहना है कि क्लाउड अब इतना सक्षम हो गया है कि वह बड़े और जटिल काम भी आसानी से कर सकता है, जो पहले पूरी टीम मिलकर करती थी।
हालांकि, इसके साथ जुड़े खतरे भी काफी बढ़ गए हैं। अगर, कुछ गलत होता है तो उसका असर पहले से कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता है।
कंपनी ने बताए 3 प्रमुख खतरे
एंथ्रोपिक ने AI का गलत इस्तेमाल, सिस्टम की अंदरूनी गड़बड़ियां और हैकर्स की घुसपैठ की 3 मुख्य चिंताएं गिनाई हैं। भले ही क्लाउड अब छोटी-मोटी गलतियां नहीं करता, लेकिन अब यह कुछ ऐसे अप्रत्याशित तरीके से भी बर्ताव करने लगा है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। यह अपनी तय की गई सीमाओं से बाहर निकल जाता है या खुद ही छिपी हुई जानकारियों का पता लगा लेता है।