एंथ्रोपिक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट क्लाउड को एक बड़ा अपडेट मिला है। अब आप एडोब और कैनवा जैसे ऐप्स में इमेज, PDF और डिजाइनों को सीधे अपने वर्कस्पेस के अंदर ही एडिट कर सकते हैं।
इसके लिए अब आपको अलग-अलग टैब खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस क्लाउड से फोटो रीटच करने या PDF में बदलाव करने को कहिए और तुरंत वो बदलाव होते देखेंगे।
असाना, ड्रॉपबॉक्स और स्मार्टशीट को जोड़ा
आप चाहें तो अपने डिजाइन ऐप्स को क्लाउड चैट के बगल में खोलकर रख सकते हैं या पूरा ध्यान लगाने के लिए फुल स्क्रीन भी कर सकते हैं।
यह नया अपडेट वेब और डेस्कटॉप दोनों पर काम करेगा। यह आपके अकाउंट पर निर्भर करेगा। शुरुआत में इसमें असाना, ड्रॉपबॉक्स और स्मार्टशीट जैसे टूल जोड़े गए हैं।
एंथ्रोपिक फिग्मा और शॉपिफाई को भी इसमें शामिल कर रहा है। यह सब इसलिए किया गया है, ताकि आपको बार-बार अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच न करना पड़े और आप अपना काम आसानी से पूरा कर सकें।