मेटा ने कंपनियों के लिए लॉन्च किया AI एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म
मेटा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट में घोषणा की है कि कंपनी ने अपना 'मेटा एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म' लॉन्च कर दिया है।
यह प्लेटफॉर्म कंपनियों के लिए बनाया गया एक ऑल-इन-वन AI टूलकिट है। इस प्लेटफॉर्म को ऐसे वक्त में लाया गया है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
हाल ही में खबर आई थी कि एंथ्रोपिक और OpenAI के AI एजेंट सरकारी सिस्टम तक पहुंच गए थे। इन रिपोर्ट्स के बाद इन दमदार AI टूल्स की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।
सीजे देसाई को बनाया प्लेटफॉर्म प्रमुख
इस नए प्लेटफॉर्म में AI की कई तरह की टेक्नोलॉजी शामिल है, जैसे म्यूज एजेंट और म्यूज API। इसे इस तरह तैयार किया गया है, जिससे कंपनियां ज्यादा स्मार्ट समाधानों के साथ अपना काम बेहतर कर सकें।
इस पूरे प्रोजेक्ट की कमान सीजे देसाई के हाथों में है, जो पहले मोंगोडीबी के साथ काम कर चुके हैं। देसाई को मेटा का नया मुख्य एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म अधिकारी बनाया गया है और वे सीधे जुकरबर्ग को रिपोर्ट करेंगे।
हाल ही में हैकिंग से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं। इन सबको देखते हुए मेटा का कहना है कि उसका यह नया प्लेटफॉर्म कंपनियों को AI के जरिए तरक्की करने और खुद को बदलने का मौका देगा।