LOADING...
अमेजन ने भारत में लॉन्च किया फायर टीवी स्टिक HD, जानिए कितनी है कीमत
अमेजन ने नई फायर टीवी स्टिक HD लॉन्च की है

अमेजन ने भारत में लॉन्च किया फायर टीवी स्टिक HD, जानिए कितनी है कीमत

May 19, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

अमेजन ने भारत में नया फायर टीवी स्टिक HD लॉन्च किया है, जिससे स्ट्रीमिंग डिवाइस की रेंज में एक नया आयाम जुड़ गया है। इसमें स्लिमर डिजाइन, अपडेटेड फायर टीवी इंटरफेस और वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि नया फायर टीवी स्टिक HD पिछली जनरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत से भी तेज परफॉर्मेंस देता है और फुल HD स्ट्रीमिंग और तेज नेविगेशन पर फोकस करता है।

खासियत 

क्या है इस स्टिक की खासियत?

नया फायर टीवी स्टिक फुल HD स्ट्रीमिंग के साथ-साथ HDR10 प्लस सपोर्ट भी देता है। अमेजन ने इस डिवाइस में वाई-फाई 6 सपोर्ट दिया है, जिसका उद्देश्य समर्थित नेटवर्कों में स्ट्रीमिंग की स्थिरता को बेहतर बनाना और बफरिंग को कम करना है। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस उसके पोर्टफोलियो में मौजूद अन्य फायर टीवी स्ट्रीमिंग स्टिक्स की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत पतला है। यह सीधे टीवी के USB पोर्ट से भी पावर ले सकता है।

उपलब्धता

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध

अमेजन ने नए स्ट्रीमिंग स्टिक पर अपने अपडेटेड फायर टीवी अनुभव को भी पेश किया है। नया डिजाइन किया गया इंटरफेस तेज नेविगेशन, बेहतर कंटेंट खोज और स्ट्रीमिंग ऐप्स तक आसान पहुंच पर केंद्रित है। यूजर समर्थित कंटेंट प्रदाताओं से फिल्में और टीवी शो स्ट्रीम कर सकते हैं और एक्सबॉक्स क्लाउड गेमिंग सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। भारत में फायर टीवी स्टिक HD की कीमत 4,999 रुपये है। यह खरीद के लिए ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध है।

Advertisement