LOADING...
अमेजन हुआ डाउन, यूजर्स को सामान खरीदने में आ रही समस्या
अमेजन हुआ डाउन

अमेजन हुआ डाउन, यूजर्स को सामान खरीदने में आ रही समस्या

Mar 06, 2026
01:45 pm

क्या है खबर?

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर कई यूजर्स को अचानक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों ने प्लेटफॉर्म पर समस्या की शिकायत की है। यूजर्स का कहना है कि वे शॉपिंग पूरी नहीं कर पा रहे हैं और कई फीचर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह समस्या अमेजन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर देखने को मिल रही है।

समस्या

सर्च और चेकआउट में आई समस्या

रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स ने सर्च फीचर, चेकआउट और अकाउंट लॉगिन से जुड़ी दिक्कतों की शिकायत की है। कुछ लोगों का कहना है कि प्रोडक्ट पेज खोलते समय एरर मैसेज दिखाई दे रहा है। कई बार पेज पर 'सॉरी, समथिंग वेंट रॉंग' जैसा संदेश दिखता है। इसके अलावा, कुछ मामलों में प्रोडक्ट की कीमत और जरूरी जानकारी भी दिखाई नहीं दे रही, जिससे खरीदारी करना मुश्किल हो रहा है।

सेवाएं

अकाउंट और दूसरी सेवाएं भी प्रभावित

कई यूज़र्स ने बताया कि उन्हें अपने अकाउंट में लॉगिन करने में परेशानी हो रही है और वे बार-बार लॉग आउट हो जा रहे हैं। कुछ लोगों को शॉपिंग कार्ट खोलने या ऑर्डर पूरा करने में भी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा, कुछ पेज सामान्य से ज्यादा धीमी गति से लोड हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन म्यूजिक जैसी सर्विस का इस्तेमाल करने में भी कुछ यूज़र्स को समस्या का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

दिक्कत

कंपनी ने दिक्कत को स्वीकार किया

अमेजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस समस्या को स्वीकार किया है। कंपनी ने कहा है कि कुछ यूजर्स को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि यह दिक्कत किस वजह से हुई है। कंपनी इस समस्या की जांच कर रही है और सर्विस को जल्द सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

Advertisement