Page Loader
अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट इस हफ्ते इवेंट में पेश कर सकती हैं ये प्रोडक्ट्स
अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट 20 और 21 सितंबर को अपना इवेंट आयोजित करेंगी

अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट इस हफ्ते इवेंट में पेश कर सकती हैं ये प्रोडक्ट्स

लेखन रजनीश
Sep 19, 2023
07:19 pm

क्या है खबर?

अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट इसी हफ्ते इवेंट आयोजित करने की तैयारी में हैं। अमेजन 20 सितंबर को डिवाइस इवेंट आयोजित करेगी और माइक्रोसॉफ्ट 21 सितंबर को सरफेस इवेंट का आयोजन करेंगी। दोनों ही कंपनियां अपने-अपने कार्यक्रम के जरिए कई नए डिवाइस पेश करेंगी। माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन अपने विभिन्न डिवाइस के लिए सॉफ्टवेयर से जुड़ी घोषणा भी कर सकती हैं। जान लेते हैं कि किस कंपनी की तरफ से क्या-क्या प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं।

अमेजन

अमेजन की तरफ से की जा सकती हैं ये घोषणाएं

अमेजन हर सितंबर डिवाइस इवेंट आयोजित करती है। इवेंट की शुरुआत 20 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे होगी। इवेंट में कंपनी नए हार्डवेयर की घोषणा करेगी, जिनमें नया इको स्पीकर, स्मार्ट डिस्प्ले, एक फायर टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस, किंडल ई-रीडर, नया फायर टैबलेट और फायर टीवी हो सकते हैं। अमेजन किंडल ओएसिस को अपडेट कर सकती है और नए ईयरबड भी लॉन्च कर सकती है। इसका इको बड्स 2 अब 2 वर्ष से भी अधिक पुराना हो गया है।

एलेक्सा

एलेक्सा में मिल सकता है बिना इंटरनेट के काम करने का फीचर 

कंपनी नया फायर टीवी स्टिक पेश कर सकती है। अमेजन के इवेंट में इको 5 देखने को मिल सकता है। कंपनी ने इको डॉट 5 लॉन्च किया था, लेकिन रेगुलर इको में कोई अपडेट नहीं किया था। अमेजन ने सितंबर, 2022 में टीवी पेश किया था इसलिए उसके नए वर्जन की उम्मीद की जा रही है। अमेजन के चर्चित एलेक्सा में हार्डवेयर अपग्रेड के साथ ही बिना इंटरनेट के काम करने वाले कुछ फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस में कर सकती है बड़े अपडेट

माइक्रोसॉफ्ट के इवेंट के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कंपनी के सरफेस डिवाइस से जुड़े नए प्रोडक्ट देखने को मिल सकते हैं। इसके तहत सरफेस गो 4, सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 और सरफेस लैपटॉप गो 3 देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी प्रो 10 टैबलेट भी पेश कर सकती है। इन सभी डिवाइसेस के चिपसेट में अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस

टेक कंपनियां हर साल अपने-अपने इवेंट आयोजित करती हैं और उसी इवेंट के जरिए अपने आगामी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देती हैं। 12 सितंबर को ऐपल ने वंडरलस्ट कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी कार्यक्रम के जरिए कंपनी ने आईफोन की नई सीरीज आईफोन 15 को पेश किया। इससे पहले जुलाई, 2023 में सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 और Z फोल्ड 5 को पेश किया गया था।