मेटा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रमुख एलेक्जेंडर वांग ने बताया है कि वे और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग लगातार इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि कंपनी के AI को कैसे और आगे ले जाया जाए। अभी उनका खास ध्यान कंपनी के पर्सनल AI एजेंट म्यूज पर है। इसको हर सप्ताह नए फीचर्स मिल रहे हैं। साथ ही इसे नए देशों में भी लॉन्च किया जा रहा है।
कंपनी बना रही MTIA चिप्स
म्यूज हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (UK) में iOS, एंड्रॉयड और व्हाट्सऐप पर लॉन्च किया गया है। यह आपके कई जुड़े हुए ऐप्स में काम कर सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा काम करने से पहले हमेशा आपकी इजाजत मांगता है।
इसी बीच, मेटा अपने खुद के MTIA चिप्स भी तैयार कर रही है। आने वाले 2 सालों में इसके 4 नए वर्जन देखने को मिलेंगे। इन चिप्स का मकसद कंपनी के जेनरेटिव AI टूल्स और रिकमेंडेशन सिस्टम को और भी ताकतवर बनाना है।