LOADING...
AI बनेगा भविष्य में दुनिया का बड़ा राजनीतिक मुद्दा, सैम ऑल्टमैन का अनुमान
AI बनेगा भविष्य में दुनिया का बड़ा राजनीतिक मुद्दा

AI बनेगा भविष्य में दुनिया का बड़ा राजनीतिक मुद्दा, सैम ऑल्टमैन का अनुमान

Feb 20, 2026
06:50 pm

क्या है खबर?

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत आए OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए ऑल्टमैन ने कहा कि आने वाले समय में AI दुनिया के सबसे अहम राजनीतिक मुद्दों में से एक बन जाएगा। उन्होंने कहा कि AI सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि नीतियों, चुनावी बहसों और समाज की दिशा को भी गहराई से प्रभावित करेगा।

नौकरी

नौकरियों और बदलाव पर क्या बोले ऑल्टमैन?

ऑल्टमैन ने माना कि AI के कारण नौकरी बाजार में बदलाव आएंगे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास बताता है कि हर तकनीकी क्रांति के साथ नए अवसर भी पैदा होते हैं। उन्होंने इंडस्ट्रियल क्रांति का उदाहरण देते हुए समझाया कि उस समय भी लोग डरे थे, लेकिन समाज ने खुद को ढाल लिया। उनके अनुसार, बदलाव अचानक नहीं बल्कि चरणबद्ध तरीके से होगा और लोगों को नई भूमिकाएं, नई जिम्मेदारियां और अलग तरह के काम मिलेंगे।

भूमिका

राजनीति और नीतियों में बढ़ेगी AI की भूमिका

ऑल्टमैन ने कहा कि जैसे-जैसे AI अधिक शक्तिशाली और व्यापक होता जाएगा, सरकारों को इसके लिए स्पष्ट नियम और मजबूत नीतियां बनानी होंगी। उन्होंने संकेत दिया कि AI से जुड़े फैसले चुनाव प्रक्रिया, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में यह तकनीक सिर्फ निजी कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि संसद, नीति निर्माण और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी चर्चा का बड़ा विषय बनेगी।

Advertisement

भविष्य

AGI और भविष्य की दिशा

ऑल्टमैन ने याद दिलाया कि OpenAI की स्थापना AGI को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। AGI वह स्थिति है जब मशीनें इंसानों की तरह सोचने, समझने और जटिल फैसले लेने में सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि AI पहले ही हाई स्कूल स्तर की गणित से आगे बढ़ चुका है और अब ज्ञान को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। आने वाले वर्षों में इसका सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असर और भी गहरा हो सकता है।

Advertisement