AI से भारतीय किसान सीख रहे खेती के स्मार्ट तरीके
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारतीय खेती को बदल रहा है। अब किसानों को सीधे उनके खेतों से जुड़ी रीयल-टाइम जानकारी मिल रही है।
पुराने और बड़े फसल सर्वे पर निर्भर रहने के बजाय यह जानकारी सैटेलाइट तस्वीरों, मौसम के डाटा और मिट्टी की जांच पर आधारित होती है, जिससे किसानों को अपने खेतों की हर हलचल का सही-सही पता चलता है।
छोटे किसानों की बढ़ रही कमाई
AI के जरिए किसान फसल में बीमारियों को शुरुआती दौर में ही पहचान लेते हैं, यहां तक कि उनके लक्षण दिखने से पहले ही। ये सिस्टम किसानों को बीज और खाद का सही तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं। साथ ही फसल काटने का सबसे अच्छा समय भी सुझाते हैं।
इससे अच्छी गुणवत्ता वाली फसल मिलती है और बेहतर दाम भी मिल पाते हैं। इतना ही नहीं, सस्ते इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) टूल और स्थानीय भाषाओं में मिलने वाली सलाह इन स्मार्ट समाधानों को छोटे किसानों तक भी पहुंचा रही है।
AI भारतीय किसानों को ज्यादा समझदारी से काम करने, बर्बादी घटाने और अपनी कमाई बढ़ाने का मौका दे रहा है।