इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: रोबोडॉग विवाद पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी
क्या है खबर?
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में चीनी कंपनी के रोबोडॉग के प्रदर्शन को लेकर हुए विवाद के बाद गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर माफी मांगी है। यूनिवर्सिटी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि समिट के दौरान हुई किसी भी तरह की गलतफहमी के लिए वह दिल से माफी मांगते हैं। बयान में माना गया कि इस मामले से भ्रम की स्थिति बनी, जिससे आयोजकों पर सवाल खड़े हुए और सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई।
अधूरी जानकारी
प्रतिनिधि की जानकारी अधूरी थी- यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि पवेलियन पर मौजूद उनकी एक प्रतिनिधि को उत्पाद की तकनीकी जानकारी पूरी तरह नहीं थी। वह कैमरे के सामने उत्साह में बोल रही थीं और उन्होंने तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दे दी। यूनिवर्सिटी के अनुसार, उन्हें मीडिया से बात करने की आधिकारिक अनुमति भी नहीं थी। इसी वजह से गलत बयान सामने आया, जिससे पूरे मामले ने विवाद का रूप ले लिया और आलोचनाएं बढ़ती चली गईं।
अन्य
आयोजकों की भावना समझते हुए एक्सपो छोड़ा
बयान में आगे कहा गया कि आयोजकों की भावना को समझते हुए यूनिवर्सिटी ने समिट एक्सपो स्थल खाली कर दिया है। संस्थान ने दोहराया कि उसका मकसद किसी को गुमराह करना या गलत दावा करना नहीं था। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने कहा कि वह भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए अंदरूनी प्रक्रियाओं को और मजबूत करेगी और सभी प्रतिनिधियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने का भी भरोसा दिया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Galgotias University issues a press statement following the row over the display of a Chinese-made robodog at the AI Impact Summit expo
— ANI (@ANI) February 18, 2026
"We at Galgotias University, wish to apologise profusely for the confusion created at the recent Al Summit. One of our representatives, manning… pic.twitter.com/R0n3Ea1uhm