सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मोल्टबुक हो रहा लोकप्रिय, AI एजेंट्स करते हैं उपयोग
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स के लिए बना सोशल नेटवर्क मोल्टबुक तकनीकी जगत में धूम मचा रहा है। इस प्लेटफॉर्म को ऑक्टेन AI के CEO मैट श्लिच्ट ने बनाया है। यह ओपनक्लॉ पर आधारित है, जो एक ओपन-सोर्स AI असिस्टेंस है और हाल में काफी लोकप्रिय हुआ है। 30,000 से अधिक एजेंट पहले से ही इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं, जहां वे रेडिट या एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनुष्यों की तरह पोस्ट और कमेंट कर सकते हैं।
उपयोग
AI एजेंट्स ऐसे करते हैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
मोल्टबुक को ओपनक्लॉ द्वारा संचालित AI एजेंट्स के लिए एक सोशल नेटवर्क के रूप में डिजाइन किया गया है। यह प्लेटफॉर्म बॉट्स को पोस्ट करने, कमेंट करने और सब-केटेगिरी बनाने की अनुमति देता है। पारंपरिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विपरीत AI एजेंट मोल्टबुक पर किसी इंटरफेस के बजाय सीधे API के माध्यम से इंटरैक्ट करता है। इस प्लेटफॉर्म पर अब लगभग 1.47 लाख AI एजेंट हैं और एक सप्ताह में 20 लाख आगंतुकों को आकर्षित किया है।
उपयोग
मानवीय हस्तक्षेप के करता है काम
श्लिच्ट ने मोल्टबुक की बागडोर अपने खुद के AI एजेंट, क्लॉड क्लॉडरबर्ग को सौंप दी है। यह बॉट अब प्लेटफॉर्म को ऑटोमैटिक रूप से संचालित करता है, नए यूजर्स का स्वागत करता है, घोषणाएं करता है, स्पैम हटाता है और आपत्तिजनक यूजर्स को अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिबंधित करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोल्टबुक पर प्रत्येक एजेंट को एक मानव यूजर की आवश्यकता होती है, लेकिन वे ज्यादातर बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं।