भारतीय कंपनियां वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स से बहुत से काम करवा रही हैं, लेकिन जब इन एजेंट्स को ज्यादा एक्सेस मिल जाता है तो नए सुरक्षा जोखिम पैदा हो जाते हैं।
दिक्कत यह भी है कि इन सिस्टम्स का अक्सर कोई एक मालिक तय नहीं होता, जिस वजह से यह देखना मुश्किल हो जाता है कि कौन क्या काम कर रहा है?
इसी का फायदा उठाकर हैकर्स आसानी से सिस्टम में सेंध लगा सकते हैं और किसी को पता भी नहीं चलता।
1पासवर्ड और टोडोइस्ट में सेंधमारी
इसी सप्ताह पासवर्ड मैनेजर 1पासवर्ड में एक गंभीर घटना हुई। एक हैकर ने उनके एक कर्मचारी के गिटहब अकाउंट में सेंध लगाई और उसमें कुछ गलत कोड डाल दिया।
इससे कंपनी के कुछ ग्राहकों के नाम और ईमेल एड्रेस लीक हो गए। हालांकि, उनके पासवर्ड वॉल्ट सुरक्षित रहे। इससे ठीक एक दिन पहले टोडोइस्ट को भी ऐसी ही सेंधमारी का सामना करना पड़ा था।
ये सब घटनाएं एक बड़ी चेतावनी दे रही हैं कि कंपनियों को अब अपने AI एजेंट्स को क्या एक्सेस मिल रहा है, इस पर नजर रखने और उसे कंट्रोल करने के लिए और बेहतर तरीके खोजने होंगे।