अगिबोट के G2 रोबोट्स ने किया कमाल, 6 दिन में बनाए 17,625 टैबलेट
अगिबोट ने अपने खास ह्यूमैनॉइड रोबोट्स का जलवा दिखाया है। कंपनी ने लगातार 6 दिनों तक एक असल टैबलेट असेंबली लाइन पर इन रोबोट्स को काम करते हुए लाइव दिखाया।
इस दौरान 8 G2 रोबोट्स ने 64,000 से ज्यादा काम निपटाए, जिनमें टैबलेट्स की जांच करना और खराब टैबलेट्स को छांटना शामिल था।
इस प्रदर्शन से अगिबोट ने साबित कर दिया कि उसके रोबोट्स फैक्टरी के मुश्किल कामों को भी आसानी से संभाल सकते हैं।
रोबोट्स ने 64 घंटे किया लगातार काम
G2 रोबोट्स ने इस दौरान 64 घंटे से भी ज्यादा समय तक लगातार काम किया और 99.99 फीसदी की शानदार सफलता दर के साथ कुल 17,625 टैबलेट्स बनाए।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अगिबोट ने अपना 15,000वां रोबोट ग्राहकों तक पहुंचाया। कंपनी ने बढ़ती मांग को देखते हुए अब उत्पादन की रफ्तार भी बढ़ा दी है। इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अब ये रोबोट एक बड़ी भूमिका निभाते दिखेंगे।