USDA मक्के के रकबे की सही रिपोर्ट के लिए इस्तेमाल करेगा AI टूल
अमेरिका का कृषि विभाग (USDA) अपनी फसल उत्पादन रिपोर्टों को और सटीक बनाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल का इस्तेमाल करेगा।
यह फैसला पिछले सितंबर में मक्के के डाटा में कुछ गलतियां सामने आने के बाद लिया गया है। यह नई तकनीक 10 नवंबर की रिपोर्ट में पहली बार इस्तेमाल होगी।
अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे उनकी भविष्यवाणियों पर लोगों का भरोसा फिर से कायम होगा। अवर सचिव (अंडर सेक्रेटरी) स्कॉट हचिंस ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग रिपोर्ट में लिखी बातों पर पूरा भरोसा कर सकें।
मक्के के रकबे के डाटा को मिलाने में हुई गलती
पता चला है कि पहले की ये गलतियां नेब्रास्का और कंसास में सिंचित और असिंचित मक्के के रकबे के डाटा को मिलाते समय हुईं। इस गड़बड़ी से किसान परेशान हुए और उन्हें आंकड़ों पर शक होने लगा था।
USDA की राष्ट्रीय कृषि सांख्यिकी सेवा के कृषि सांख्यिकी बोर्ड के अध्यक्ष लांस हॉनिग ने माना कि ये गड़बड़ियां सिरदर्द थीं, लेकिन उन्होंने कहा, "सितंबर में हुई यह गलती असल में एक बहुत ही अलग मामला है। ईमानदारी से कहें तो अगर, सही जांच-पड़ताल की जाती तो हम इसे पकड़ सकते थे।"
USDA का यह कदम एक पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट के तहत फसल के रकबे और उपज के अनुमान को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी पर ज्यादा निर्भर किया जाएगा।