जोहो ने अरट्टाई में स्पैम रोकने के लिए पेश किया आधार आधारित सत्यापन
जोहो के मैसेजिंग ऐप अरट्टाई एक नया फीचर लेकर आया है। यह एक वैकल्पिक आधार आधारित पहचान सत्यापन है, जिससे स्पैम और फर्जी अकाउंट्स को कम किया जा सकेगा।
अगर, आप अपनी पहचान सत्यापित करते हैं तो आपके नाम के साथ एक हरा बैज दिखाई देगा, वहीं सरकारी और सामान्य अकाउंट्स के लिए ग्रे और ब्लू बैज होंगे।
यह सब प्लेटफॉर्म को और सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है। खास बात यह है कि अरट्टाई ने वादा किया है कि आपका आधार डाटा स्टोर नहीं किया जाएगा।
प्राइवेसी कंट्रोल और एन्क्रिप्शन के नए फीचर्स
अब आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपको केवल वेरिफाइड यूजर्स के मैसेज मिलें। इसके साथ ही अरट्टाई ने कई नए सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं।
इनमें चैट्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, एन्क्रिप्टेड क्लाउड बैकअप, पब्लिक ग्रुप्स में फोन नंबर छिपाने का विकल्प, मीटिंग्स के लिए वेटिंग रूम, एडमिन द्वारा ग्रुप हिस्ट्री डिलीट करने का फीचर और स्क्रीन शेयरिंग के दौरान स्क्रीन ब्लैकआउट फीचर शामिल हैं।
ये सभी अपडेट्स ऐप का इस्तेमाल करते समय आपको अपनी प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए हैं।