भारत से ऐसे देख पाएंगे 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण
टेक्नोलॉजी
12 अगस्त को एक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान कुछ समय के लिए चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से ढक लेगा। अगर, आप ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस या स्पेन और पुर्तगाल में रहते हैं तो इस अद्भुत नजारे को सीधे अपनी आंखों से देख पाएंगे। हालांकि, भारत में रहने वाले लोग इस बार इसे नहीं देख पाएंगे।
कहां देख पाएंगे ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग?
अगर, आप ग्रहण के मार्ग में नहीं आ रहे हैं तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। नासा ने आपके लिए लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम किया है, जो भारतीय समयानुसार रात 10:45 बजे से शुरू होगी।
आप टाइम एंड डेट, रॉयल ऑब्जर्वेटरी ग्रीनविच या वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट पर भी इस प्रसारण को देख सकते हैं।
अगर, आप कभी भी ग्रहण को सीधे देखते हैं तो अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए हमेशा सही सोलर व्यूइंग ग्लासेज का ही इस्तेमाल करें।