अविवाहितों को ज्यादा रहता है कैंसर का खतरा, अध्ययन में आया सामने
एक नई अध्ययन में पता चला है कि जिन लोगों ने कभी शादी नहीं की उन्हें कैंसर का खतरा ज्यादा हो सकता है। अमेरिका में शोधकर्ताओं ने 40 लाख से ज्यादा कैंसर के मामलों का विश्लेषण किया।
उन्होंने पाया कि शादीशुदा पुरुषों की तुलना में अविवाहित में कैंसर होने की आशंका करीब 70 फीसदी अधिक थी, वहीं अविवाहित महिलाओं को यह खतरा 85 फीसदी ज्यादा था। कुछ विशेष प्रकार के कैंसर जैसे पुरुषों में एनल कैंसर और महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर में यह अंतर और भी स्पष्ट दिखा।
विवाहितों को होता है यह फायदा
शोधकर्ताओं का मनाना है कि शादी अपने आप में कैंसर से नहीं बचाती, बल्कि नियमित जांचें करवाना और ऐसा कोई जीवनसाथी होना, जो आपको स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करे या बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानने में मदद करे, ये बातें ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
डॉक्टर फ्रैंक पेनेडो का सुझाव है कि अगर, आप अविवाहित हैं तो आपको कैंसर के जोखिम कारकों पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जरूरी जांचें करवानी चाहिए और स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।
इसलिए, अविवाहित व्यक्तियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण याद दिलाता है कि वे अपनी सेहत की नियमित जांचें कराते रहें।