भारत में डाटा सेंटर में आग लगने से गूगल क्लाउड की सेवाएं बाधित
एक थर्ड-पार्टी डाटा सेंटर में आग लगने की वजह से भारत में गूगल क्लाउड की सेवाओं में व्यवधान आ गया। यूजर्स को धीमापन और दिक्कतें महसूस हो रही हैं।
आपातकालीन शटडाउन के चलते दिल्ली में एक अहम नेटवर्क पॉइंट बाधित हो गया। इसके कारण दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और आस-पास के शहरों के लोगों को ज्यादा देरी और कनेक्शन में अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रैफिक को डाइवर्ट करने में जुटी कंपनी
इस आउटेज से वे सभी ऐप्स, वेबसाइट्स और कंपनियों के सिस्टम्स प्रभावित हो रहे हैं, जो गूगल क्लाउड पर निर्भर हैं। ऐसे में कई व्यवसायों को भी काफी परेशानी हो रही है।
गूगल क्लाउड डेटा प्रोसेसिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के लिए काफी अहम है। यह अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) और एज्योर जैसे प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर देता है, इसलिए इस रुकावट का असर काफी बड़ा है।
गूगल ने बताया है कि वह नेटवर्क ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से भेजने के तरीकों पर काम कर रहा है और हालात को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश में जुटा है।