LOADING...
ईशा देओल हॉरर-कॉमेडी में आजमाएंगी हाथ, फिल्म 'घूंघट' से मचाने आएंगी तहलका
ईशा देओल पहली बार हॉरर-कॉमेडी का बनेंगी हिस्सा

ईशा देओल हॉरर-कॉमेडी में आजमाएंगी हाथ, फिल्म 'घूंघट' से मचाने आएंगी तहलका

Jun 09, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने अभिनय करियर में रोमांटिक, एक्शन और ड्रामा समेत कई फिल्में की हैं। पहली बार दर्शक उन्हें एक हॉरर कॉमेडी में देखेंगे, जिसकी लोकप्रियता इस वक्त भारतीय सिनेमा पर छाई हुई है। फिल्म का नाम 'घूंघट' है, जिसमें डर, हंसी, रोमांस और कल्पना का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। राजीव एस. रुइया फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण नेटिव सिनेमाज के बैनर तले देवेश कुमार द्वारा किया जा रहा है।

प्रतिक्रिया

मनोरंजन के साथ डर और खास मैसेज भी देगी ईशा की फिल्म

न्यूज 18 के मुताबिक, ईशा ने बताया कि 'घूंघट' उनके लिए एक बिल्कुल नई शैली है। इसमें मनोरंजन, डर और एक सार्थक संदेश का संगम मौजूद है। इसकी कहानी रहस्यमय गांव जांगीपुरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 'भूरी' नाम की एक शापित आत्मा मौजूद है। 'भूरी' का अतीत काफी दुखद था, जो गांववालों के लिए अभिशाप बन जाता है। फिल्म में हॉरर, रोमांस, कल्पना (फंतासी), ड्रामा और भावनात्मक दृश्यों का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।

चुनाव

"हर उम्र के अभिनेताओं के लिए सार्थक भूमिकाएं उपलब्ध"

ईशा ने अपने करियर में किरदारों के बदलाव पर बात की। उन्होंने कहा, "आजकल मैं किसी प्यार में डूबी लड़की का किरदार नहीं निभाना चाहूंगी। मेरे करियर का वह दौर अब बीत चुका। अगर मैं किसी किरदार से जुड़ाव महसूस करती हूं और परियोजना मुझे उत्साहित करती है, तो मैं खुशी-खुशी हां कह देती हूं। आज, हर उम्र के अभिनेताओं के लिए दिलचस्प और सार्थक भूमिकाएं उपलब्ध हैं।" ईशा आखिरी बार सुनील शेट्‌टी की सीरीज 'हंटर' (2023) में दिखी थीं।

Advertisement