फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का टाइटल ट्रैक जारी, सुखविंदर सिंह ने दी दमदार आवाज
क्या है खबर?
कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' (जनवरी, 2025) में देखा गया था। डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद, अभिनेत्री अपनी अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' लेकर आई हैं, जिसमें उन्हें पहली बार एक नर्स के किरदार में देखा जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर और गाना 'नब्ज नब्ज' पहले ही जारी हो चुके थे, जिन्हें लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अब 'भारत भाग्य विधाता' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, जो कंगना के किरदार को दर्शाता है।
गाना
नर्स बनकर मरीजों की सेवा करती नजर आईं कंगना रनौत
'भारत भाग्य विधाता' टाइटल ट्रैक में कंगना 'नर्स' के किरदार में नजर आती हैं, जो अपनी जिम्मेदारी को निभा रही है। गाने को सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है। अमन पंत ने इसे कंपोज किया है, और बोल फिल्म के निर्देशक मनोज तपाड़िया ने खुद लिखे हैं। फिल्म मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। कंंगना के अलावा, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और आदित्य मिश्रा भी शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
A song. A salute. A story of millions.
— Ransh🇮🇳 (@IAmTheRansh) June 8, 2026
To those who work in silence, serve with pride, and put the nation before themselves, this is for you.
The title track of #BharatBhhagyaViddhaata is out Now!!!
BHARAT BHHAGYA VIDDHAATA 🇮🇳
THIS FRIDAY
IN CINEMAS ON 12TH JUNE. 🎬🇮🇳 pic.twitter.com/OTcsYHbtST