श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' की रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब देगी दस्तक
क्या है खबर?
श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' इस साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान हो गया है। इस ऐलान के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बता दें, श्रद्धा को आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' (2024) में देखा गया था, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव भी थे।
घोषणा
श्रद्धा कपूर रक्षाबंधन के त्योहार पर जीतने आएंगी दर्शकों का दिल
मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक्स पर बताया है कि श्रद्धा की फिल्म 'ईथा' को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह 28 अगस्त को सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मुहम्मद जीशान अयूब भी अहम किरदारों में शामिल हैं। विक्की कौशल की 'छावा' (2025) जैसी हिट फिल्म दे चुके लक्ष्मण 'ईथा' का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लाेक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Xclusiv... DINESH VIJAN - LAXMAN UTEKAR REUNITE: SHRADDHA KAPOOR STARS IN 'EETHA' – RELEASE DATE LOCKED... Following the blockbuster success of #Chhaava, Dinesh Vijan and Laxman Utekar reunite for #Eetha – a bold and emotionally charged film that features #ShraddhaKapoor in a… pic.twitter.com/QkxnglsP0d
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 8, 2026