जावा में एक गंभीर खामी मिली है, जिसे जावा4शेल नाम दिया गया है। इससे फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 90 फीसदी पर असर पड़ सकता है।
इस कमजोरी को स्टार्टअप कलिफ ने OpenAI के GPT-6 साइबर मॉडल की मदद से खोजा है।
अगर, इसे सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो यह जावा वर्चुअल मशीन को बंद कर सकती है या अहम जानकारी लीक कर सकती है क्योंकि कई बड़े उद्योग जावा पर निर्भर करते हैं, यह एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है।
ओरेकल ने जारी किया पैच
कलिफ के क्वांग लुओंग ने इस समस्या का पता लगाया और इसका एक नमूना एक्सप्लॉइट भी तैयार किया। ओरेकल ने तत्काल एक पैच जारी किया है, वहीं अमेरिकी साइबर सुरक्षा अधिकारी संगठनों से जल्द से जल्द इसे अपडेट करने की अपील कर रहे हैं।
गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने इस समस्या से निपटने में सहयोग किया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर, सिस्टम को जल्दी ठीक नहीं किया गया तो वे कई सालों तक असुरक्षित रह सकते हैं।
अगर, आप किसी भी जगह जावा का इस्तेमाल करते हैं तो अभी उसे अपडेट कर लेना चाहिए!